Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में 3 व 4 मई को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में सुबह 6 बजे गुवा के कुसुम घाट से 108 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय पहुंची, जहां स्थापित नवनिर्मित मंदिर में बनारस से आए पुरोहित आचार्य सच्चिदानंद तिवारी, आचार्य रत्नेश तिवारी तथा स्थानीय पुरोहितों के सानिध्य में अखंड यज्ञ प्रारंभ किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। मंदिर में खाटू श्याम बाबा, श्री लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण तथा मां मनसा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हेतु हवन, जागरण एवं पूजा-अर्चना जारी है। आयोजकों ने बताया कि 4 मई सोमवार को महाभोग एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।


No comments:
Post a Comment