Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa सारंडा में तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, हाट-बाजार और क्रिकेट प्रतियोगिता बाधित Heavy rain and storm in Saranda disrupts normal life, disrupts markets and cricket tournaments

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 12:15 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज आंधी और हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु समेत आसपास के इलाकों में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के कारण कई घरों की छतों से पानी रिसकर अंदर घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। बारिश का सीधा असर मेघाहातुबुरु में लगने वाली प्रसिद्ध शनिचरा हाट पर पड़ा, जहां दुकानें नहीं लग सकीं और व्यापार प्रभावित हुआ। 


वहीं किरीबुरू मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता भी पूरी तरह बाधित हो गई। बाहरी क्षेत्रों से आए खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य मौसम की मार से परेशान नजर आए। लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई। हालात ऐसे रहे कि दिन के समय भी लोगों को ठंड का एहसास होने लगा, जिससे मौसम ने एक बार फिर सर्दी जैसा माहौल बना दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक बदले मौसम ने दैनिक कार्यों पर भी असर डाला है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो जनजीवन पर इसका असर और बढ़ सकता है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.