Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मजदूर दिवस पर झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ की बाइक रैली, अस्पताल में बांटे फल Jharkhand Mazdoor Sangharsh Sangh organised a bike rally on Labour Day and distributed fruits in the hospital.

 


Guwa (Sandeep Gupta) 1 मई अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड मज़दूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु-किरीबुरू इकाई ने पूरे शहर में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई। श्रमिकों ने अंबेडकर चौक से मोटरसाइकिल रैली निकालकर अपने अधिकारों, एकता और संघर्ष का संदेश दिया। रैली की शुरुआत अंबेडकर चौक से हुई, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हुए। मोटरसाइकिलों पर सवार होकर श्रमिकों ने पूरे शहर का भ्रमण किया और मजदूर एकता, हक और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम जनता का ध्यान आकर्षित करती रही। 


रैली के उपरांत संघ के सदस्यों ने सेल किरीबुरू जनरल अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल का वितरण किया। इस दौरान श्रमिकों ने मजदूर दिवस मनाने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई।


मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में संघ के महासचिव अफताब आलम के नेतृत्व में इंतखाब आलम, अमरनाथ यादव, सुनील पासवान, संजय तिग्गा, मुन्ना राउत, सोमा नाग, अशोक पान, मोब्बसर समेत बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे। सभी ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.