Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa घाटकुरी गांव में मागे पर्व पर रातभर झूमे ग्रामीण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर हुआ पारंपरिक नृत्य Villagers in Ghatkuri village celebrated the Mage festival all night long, with traditional dances performed to the beat of drums.

 


Guwa (Sandeep Gupta) सारंडा क्षेत्र के गंगदा पंचायत अंतर्गत घाटकुरी गांव में मागे पर्व धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हो आदिवासी समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने एक रंग के पारंपरिक वस्त्र पहनकर रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। मागे पर्व के अवसर पर गांव के दिउरी शिबू चाम्पिया ने लाल मुर्गा और काली मुर्गियों की बलि देकर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए उत्सव मनाया। पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। देर रात तक लोग पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य में शामिल होकर पर्व की खुशियां मनाते रहे। इस मौके पर सारंडा पीढ़ मानकी सुरेश चाम्पिया, कांडे चाम्पिया, उगेरम चाम्पिया, रमेश चाम्पिया, रोटू चाम्पिया, गोमाई चाम्पिया सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.