Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बुन्डु गांव में जेएसएलपीएस महिला समिति ने चलाया नशा मुक्ति अभियान JSLPS Women's Committee launched a drug de-addiction campaign in Bundu village.

 


Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में शुक्रवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया। अभियान के दौरान गांव के महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।


महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बिखर रहे हैं और युवा गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाना समय की जरूरत है। अभियान में शामिल महिलाओं ने बुन्डु गांव को नशामुक्त बनाने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रानदाय पुरती, बुरसु अंगारिया, बेला पूर्ति, मुगी पुरती, दुगी पुरती, लक्ष्मी पुरती, लेम्बो अंगरिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.