Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa पंचमुखी हनुमान मंदिर में शनिवार को हुआ खिचड़ी भोग का आयोजन Khichdi offering was organised at Panchmukhi Hanuman Temple on Saturday.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर स्थित बोकना के समीप पंचमुखी हनुमान मंदिर में हर शनिवार की भांति इस शनिवार को भी श्रद्धा और भक्ति के साथ खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राहगीर मंदिर परिसर में पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। श्री श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुदीप दास ने बताया कि मंदिर में प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से खिचड़ी भोग का आयोजन किया जाता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ-साथ सेवा भाव को बढ़ावा देना है। 


उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ रास्ते से गुजरने वाले लोगों के बीच भी खिचड़ी भोग का वितरण किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन का लाभ उठा सकें। इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों और राम भक्तों का विशेष योगदान रहता है। समीर पाठक ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और सहयोग के बिना इस प्रकार का नियमित आयोजन संभव नहीं हो पाता। उन्होंने आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहता है और लोगों में आपसी भाईचारा तथा सेवा की भावना को मजबूती मिलती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.