Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक आयोजित Meeting of Village Security Committee and Child Rights Protection Forum organized in Bichhaikiri village

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा क्षेत्र के बिचाईकिरी गांव में ग्राम सुरक्षा समिति एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा एवं गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया तथा जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनकी सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि ग्राम सुरक्षा समिति प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को बैठक आयोजित करेगी, जिसमें टोला की समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने पर भी सहमति बनी। 


निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्कूल में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत है। बैठक में बिचाईकिरी स्कूल से मध्य विद्यालय जाने वाले लगभग 15 बच्चों के लिए बस सुविधा नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। अभिभावकों ने कहा कि परिवहन सुविधा के अभाव में बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनमें आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि बिचाईकिरी गुवा सेल के पोषक क्षेत्र में होने के बावजूद शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से अब तक वंचित है। बैठक में मुख्य रूप से बाल अधिकार सुरक्षा मंच की सदस्य पदमा केसरी, जेएसएलपीएस की जेंडर सीआरपी गीता देवी, एस्पायर संस्था की शताक्षी दास सहित गांव की कई महिलाएं उपस्थित थीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.