Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa ठेका मजदूरों को काम से बैठाने के फैसले पर भड़के रामा पांडे, बोले- आर-पार की होगी लड़ाई Rama Pandey, enraged by the decision to lay off contract laborers, said, "It will be a fight to the finish."

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं की बहाली को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के बीच बुधवार को सेल प्रबंधन ने गुवा में कार्यरत सभी ठेकेदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि जब तक आंदोलन जारी रहेगा, तब तक सभी ठेका मजदूरों को काम पर नहीं लगाया जाए। प्रबंधन के इस फैसले के बाद क्षेत्र में ठेका मजदूरों के बीच चिंता का माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं, झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन की नीति पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन जानबूझकर मजदूरों को आपस में लड़वाने का काम कर रही है। 


रामा पांडे ने कहा कि ठेका मजदूर रोज कमाने-खाने वाले लोग हैं। यदि उन्हें काम से बैठा दिया गया तो उनके सामने परिवार चलाने का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा और भूखे मरने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन आंदोलन का समाधान निकालने के बजाय मजदूरों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सेल प्रबंधन की इस मजदूर विरोधी नीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। वहीं आंदोलन को लेकर खदान क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.