Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवन में मनाया गया पंचायत दिवस Panchayat Day was celebrated in Guwa East and West Panchayat Bhawan.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई। इस दौरान पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी तथा नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी ने पंचायत दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ग्रामीणों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, बाल भोज, बाल दिवस सहित पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पांच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। 


इसके अलावा टीवी मरीजों के बीच पोषण आहार भी वितरित किया गया। मुखियाओं ने कहा कि पंचायत दिवस प्रत्येक माह की 22 तारीख को नियमित रूप से मनाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने लोगों से पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, रोजगार सेवक कृतिधर महतो,जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, जानों चातर समेत विभिन्न वार्डों के वार्ड सदस्य एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.