Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Guwa police station regarding Bakrid

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना परिसर में रविवार शाम 5:30 बजे बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो के दिशा-निर्देशन में तथा गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि बकरीद की नमाज गुवा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा मस्जिदों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष गश्त लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। 


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेल प्रबंधन के सहयोग से मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके तथा आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा गुवा बाजार में सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने से जाम की समस्या उत्पन्न होने की बात उठाई गई। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में सड़क किनारे वाहन खड़े न करें, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। बैठक में पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, सैयद राजू, मोहम्मद असलम, विश्वजीत तांती, समीर शेख, नरेश गोपाल चौबे, इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद जावेद, राकेश कुमार मेहता समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.