Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa भीषण गर्मी में किरीबुरू पुलिस बनी राहत का सहारा, जगह-जगह पेयजल की व्यवस्था Kiriburu police provide relief during the scorching heat, providing drinking water at various places.

 


Guwa (Sandeep Gupta) भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच किरीबुरू पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आम लोगों एवं राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की विशेष व्यवस्था की है। थाना क्षेत्र के सेंडल चौक, सेंडल मोड़, पुलिस चेक पोस्ट, सड़क किनारे तथा थाना परिसर में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया गया है, ताकि गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सके। किरीबुरू थाना परिसर में आरओ का स्वच्छ एवं ठंडा पानी आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराया गया है। 


थाना प्रभारी रोहित कुमार ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना किसी संकोच के थाना पहुंचकर पानी पी सकता है। पुलिस का उद्देश्य इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना और मानव सेवा का संदेश देना है। थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के घड़ों में ठंडा एवं स्वच्छ पानी रखा गया है। राहगीर, वाहन चालक, मजदूर एवं आम लोग अपनी सुविधा अनुसार वहां रुककर पानी पी रहे हैं।


इस पहल से लोगों को तपती गर्मी में काफी राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों ने किरीबुरू पुलिस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.