Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना परिसर में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार संध्या 5:00 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक नव पदस्थापित एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो की अध्यक्षता में होगी।
गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया है।
No comments:
Post a Comment