Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरा गांव स्थित रेलवे ओवरब्रिज के समीप एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गुवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार युवक का शव रेलवे ओवरब्रिज के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

No comments:
Post a Comment