Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil पश्चिम बंगाल, असम, पुंडुचेरी में भाजपा के जीत पर झारखंड में मनाया जश्न Jharkhand celebrates BJP's victory in West Bengal, Assam, Puducherry

 


Upgrade Jharkhand News. विधानसभा चुनाव 2026 में पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत पर नीमडीह प्रखंड के भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष जयंत कुमार रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकसाथ होली एवं दिवाली मनाया। नीमडीह प्रखंड के रघुनाथपुर में जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया एवं आतिशबाजी की। इस अवसर पर जयंत कुमार रजक ने कहा कि तीन राज्यों में देवतुल्य जनता की जनता है।


जिन्होंने विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास एवं देश की सुरक्षा नीति पर विश्वास कर प्रचंड बहुमत दिया। भाजपा महिला नेत्री अनिता पारित, चंद्र मोहन गोराई, सुमन मुख़र्जी, भरत गोप, चौधरी प्रमाणिक, उपेंद्र कुमार, जयमानी माहली, गौतम दास आदि उपस्थित थे। इधर भाजपा नेता चंद्र मोहन दास के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। इस मौके पर नारायण गोप, पांडव प्रमाणिक, मिहिर महतो, समीर मंडल आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.