Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil हाथी हमले में मौत पर बवाल : अंतिम संस्कार में पहुंचे आजसू नेता हरे लाल महतो, सरकार और वन विभाग पर उठाए सवाल Ruckus over death in elephant attack: AJSU leader Hare Lal Mahto reached the funeral and raised questions on the government and forest department.

 Upgrade Jharkhand News. कुकडू प्रखंड में जंगली हाथियों के हमले में मारे गए मुनी राम गोराई के अंतिम संस्कार में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार के मौके पर हरे लाल महतो ने घटना को गंभीर लापरवाही का परिणाम बताते हुए ईचागढ़ विधायक और वन विभाग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की।


हरे लाल महतो ने कहा कि आए दिन जंगली हाथियों के हमले में गरीब ग्रामीणों की जान जा रही है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार, स्थानीय विधायक और वन विभाग इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक मौत के बाद मुआवजा और फोटोशूट की राजनीति चलती रहेगी। गौरतलब है कि रविवार शाम कुकडू निवासी मुनी राम गोराई की जंगली हाथियों के हमले में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि वे राशन लेकर अपने घर लौट रहे थे, तभी कुकडू प्रखंड मुख्यालय के समीप एक सुनसान स्थान पर हाथियों ने उन्हें घेर लिया और कुचलकर मार डाला।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण लगातार हाथियों के बढ़ते आतंक से भयभीत हैं और प्रशासन से सुरक्षा की ठोस व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.