Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ब्रह्मर्षि विकास मंच 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस Brahmarshi Vikas Manch will celebrate the martyrdom day of the late Brahmeshwar Mukhiya on June 1st.

 


Jamshedpur (Nagendra) ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक फार्म एरिया रोड नंबर-19 स्थित कदमा इकाई के अध्यक्ष मुन्ना सिंह के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी 1 जून को राष्ट्रवादी किसान नेता स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में निर्णय लिया गया कि पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। साथ ही स्व. मुखिया जी के किसान उत्थान के सपनों, उनके संघर्षों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर केंद्रित एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कदमा इकाई के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि “मुखिया जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि किसानों की बुलंद आवाज थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके अधूरे संकल्पों को पूरा करने का संकल्प लेंगे।”


बैठक में मुख्य रूप से ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, सचिव श्रीनिवास ठाकुर, झूलन ठाकुर, केबुल इकाई के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, राम नारायण सिंह, राघवेन्द्र सिंह एवं निशिकांत पांडेय सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.