Jamshedpur (Nagendra) जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का क्षेत्रीय कार्य 16 मई से प्रारंभ हो रहा है। मानगो नगर निगम द्वारा शुक्रवार को जनगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्ति किए गए परगणकों और पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। वहीं इस मौके पर उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के द्वारा बताया गया कि जो प्रगणक एवं पर्यवेक्षक आज नियुक्ति पत्र नहीं ले पाए हैं । वह शनिवार को सुबह 10:00 बजे से पूर्व नगर निगम कार्यालय से नियुक्ति पत्र प्राप्त जनगणना कार्य आरंभ करें। चार्ज पदाधिकारी चंदन कुमार के द्वारा बताया गया कि शनिवार से आरंभ हो रहे जनगणना कार्य में निम्न कार्य को करना सुनिश्चित करेंगे।
1. अपने आवंटित HLB को पर्यवेक्षक की सहायता से पहचान करते हुए भवन नंबरिंग किया जाना है।
2. भवन नंबरिंग के उपरांत नजरी नक्शा 2 प्रति में बनाना है।
3. HLO App 16.05.2026 को install कर लॉगिन करेंगे।
यदि पहले से प्रशिक्षण में HLO App install किया गया हो तो उसे अनइंस्टॉल कर पुनः इंस्टॉल करेंगे। जनगणना कार्य के प्राथमिक प्राथमिकता को देखते हुए गंभीरता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया गया एवं जिनके द्वारा नियुक्ति पत्र नहीं प्राप्त किया गया है वैसे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को कल सुबह 10:00 बजे से पूर्व कार्यालय मानगो नगर निगम से नियुक्ति पत्र प्राप्त करते हुए जनगणना कार्य आरंभ करने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक चार्ज पदाधिकारी, प्रगणक, पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment