Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur 16 मई को जुगसलाई शनिदेव मंदिर में होगा झारखण्ड शनि शांति यज्ञ Jharkhand Shani Shanti Yagna to be held on May 16 at Jugsalai Shanidev Temple

 


Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई दुःखु मार्केट के पास रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड़ स्थित शनिदेव मंदिर में शनिवार 16 मई को झारखण्ड शनि शांति यज्ञ (हवन) का आयोजन दामोदर शनि बाबा के द्वारा किया जायेगा। आमवस्या के शुभ अवसर पर प्रातःकाल 8 बजे से नवग्रह पूजा एवं हवन आरम्भ होगा, जो संध्या 06.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान संध्या 4 से 6.30 बजे तक विशेष नागरिकों के द्धारा हवन पूजन का कार्य किया जायेगा। जिसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में मंगलवार को मंदिर परिसर में दामोदर शनि बाबा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि संध्या 7 से 11 बजे तक संध्या भजन कार्यक्रम होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज पारिक अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देगें। इससे पहले दोपहर 11 बजे से प्रसाद वितरण का शुभारंभ होगा।


पूजा के सभी कार्यक्रम पंडित अशोक शर्मा के नेतृत्व में 11 पण्डितों द्धारा होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेकर शनि बाबा का आशीष ग्रहण करते हुए पुण्य के भागी बनने के लिए सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं। पहले दिन शुक्रवार 15 मई की शाम को महिलाओं द्धारा शिव चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा, सांसद वि़द्युत वरण महतो, विधायक सरयू राय, मंगल कालिंदी, पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित कई समाजसेवी आदि शामिल होगें। इस दौरान प्रमुख रूप से अशोक शर्मा, अरविन्द मिश्रा बब्बू, नंदकिशोर ठाकुर, शैलेश कुमार मुन्ना, ललन चौधरी, जसवीर सिंह, विष्णु सोनकर, संतोष सिन्हा आदि मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.