Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झामुमो संपर्क कार्यालय में दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्य तिथि मनाई गई Durga Soren's 17th death anniversary was celebrated at the JMM Contact Office.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड आन्दोलन के अग्रणी नेता झारखंड विधानसभा के पूर्व सदस्य एवं पद्मभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी सबसे बड़े सुपुत्र स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के 17 वे पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में साकची स्थित झामुमो संपर्क कार्यालय में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर झामुमो के केंद्रीय सदस्यों,जिला समिति के पदाधिकारियों, महानगर संयोजक मंडली के सदस्यों सहित कई वरीय कयाकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। जिला अध्यक्ष ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन को याद करते हुए और सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन करते हुए कहा कि आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को उनके मार्गदर्शन पर चलने की आवश्यकता है। 


झारखंड आन्दोलन से निर्मित राज्य के जल जंगल जमीन की रक्षा के साथ साथ इसमें निवास करने वाले आदिवासी मूलवासी दलितों अल्पसंख्यकों समेत सभी वर्ग के नागरिकों के चहुमुखी विकास का जो सपना  स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने देखा था उन्हे हम सभी को मिलकर पूरा करना है । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार उसे पूरा करने में लगी है  हमे सिर्फ निष्ठापूर्वक इसका साथ देना है। इस कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य को देखते हुए झारखंड की जनता को अमर शहीदों और आंदोलनकारियों के मार्गदर्शन में अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए एक आंदोलन और लड़ने का आह्वाहन किया।


इस कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन,प्रमोद लाल, सागेन पूर्ति,नासिर खान, लालटू महतो,दल गोविंद लोहरा,खुददू उराव,योगेंद्र निराला,उमाकांत झा,सरोज महापात्रा,अंकित सिंह,प्रह्लाद लोहरा,प्रीतम हेंब्रम,अभय पाण्डेय,फैयाज खान,कृपाल सिंह, बाल्ही मार्डी,इंदरपाल सिंह भाटिया, सुखलाल टुडू, प्रकाश चंद्र झा,अरुण प्रसाद,सविता सिंह,सविता दास, बुद्धज मुर्मू,बिनोद रजक,उमेश गिरी,राजकुमार सिंह,बिनोद दे,चंदन महतो, उज्ज्वल दास समेत कई अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.