Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन Two-day Mountain and River Conference to be held in Jamshedpur on 22nd and 23rd May

 


  • आयोजन समिति की बैठक में सृजित विभागों की घोषणा, सदस्यों की जानकारी भी दी गई

क्रासर

  • जलपुरुष राजेंद्र सिंह, सरयू राय आयोजन समिति के संरक्षक
  • मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में होगा आयोजन
  • कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 14 विभागों का सृजन
  • मुख्य आयोजक हैं तरुण भारत संघ और युगांतर भारती

Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर में 22 और 23 मई को दो दिवसीय पर्वत एवं नदी सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में देश भर के पर्यावरणविद, खास कर नदी और पर्वतों के लिए काम करने वाले लोगों का जुटान होगा। सेमिनार में पर्वत एवं नदियों की स्थिति, उनके भविष्य और उनके संरक्षण पर विशद चर्चा की जाएगी। तरुण भारत संघ और युगांतर भारती इसके मुख्य आयोजक हैं। इसके अलावा आयोजन में आईआईटी (आईएसएम, धनबाद), जल बिरोदरी, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और मिशन वाई भी शामिल हैं। कार्यक्रम का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में होगा। 22 मई को सुबह 9 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा और शाम 6 बजे संपन्न होगा। 23 मई को भी सुबह 9 बजे से सेमिनार प्रारंभ होगा और अपराह्न ढाई बजे संपन्न होगा। 


इस राष्ट्रीय स्तर के सेमिनार के कुशल संचालन के लिए आयोजन समिति बनाई गई है। इस समिति के संरक्षक में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जलपुरुष राजेंद्र सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम समिति के संयोजक लब्ध प्रतिष्ठित पर्यावरणविद दिनेश मिश्र बनाए गए हैं जबकि सह संयोजक अंशुल शरण हैं। मनोज कुमार सिंह आयोजन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। आयोजन समिति के सदस्यों में प्रो. अमर कुमार सिंह, बंदे शंकर सिंह, मुकुल मिश्रा, शिवपूजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राम नारायण शर्मा, सुर रंजन राय, कुलविंदर सिंह पन्नू, चंद्रशेखर राव, अजय सिन्हा, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, रमेश कुंवर, निर्मल सिंह तथा पप्पू सिंह शामिल हैं। 


कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए कार्यक्रम विभाग, निबंधन विभाग, आवास विभाग, भोजन आपूर्ति विभाग, यातायात विभाग, कार्यक्रम स्थल साज-सज्जा विभाग, आमंत्रण विभाग, प्रचार-प्रसार विभाग, मीडिया समन्वय विभाग, अतिथि सत्कार विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यालय (प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, मोमेंटो, अंगवस्त्र आदि), सांस्कृतिक विभाग और फोटो एवं वीडियोग्राफी विभाग सृजित किये गए हैं। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.