Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टेल्को क्षेत्र के जोजोबेड़ा बस्ती में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 26.59 लाख की तीन योजनाओं का किया शिलान्यास Development work gained momentum in Jojobeda Basti of Telco area, MLA Purnima Sahu laid the foundation stone of three schemes worth Rs 26.59 lakh.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। विधायक पूर्णिमा साहू ने मंगलवार को टेल्को के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत तीन जनहितकारी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 26 लाख 59 हजार रुपये की लागत आएगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने जोजोबेड़ा बस्ती में सड़क निर्माण कार्य, जोजोबेड़ा सामुदायिक भवन मैदान में हाई मास्ट लाइट एवं जोजोबेड़ा सामुदायिक भवन के समीप डीप बोरिंग अधिष्ठापन कार्य का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन, पेयजल एवं रौशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं में मदद मिलेगी। 


इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र के विकास के लिए लगातार योजनाएं स्वीकृत कराई जा रही हैं और लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी जनहित से जुड़ी कई नई योजनाओं का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, राम अवतार गुप्ता, महादेव गुप्ता, रजनीश कुमार समेत कई स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.