Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा का दोहरा चरित्र सामने : दयामनी बारला , कांग्रेस नेत्री BJP's double standards exposed on Nari Shakti Vandan Act: Dayamani Barla, Congress leader.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती नलिनी सिन्हा के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिस्टुपुर में आयोजित की गई प्रेस वार्ता कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री श्रीमती दयामनी बारला, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सरायकेला की संगीता प्रधान, पश्चिम सिंहभूम की राखी सुलेजा ने प्रेस वार्ता में अपनी बातो को रखा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती दयामनी बारला ने भाजपा की नीतियों और बयानों पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर भाजपा का रवैया पूरी तरह विरोधाभासी है। एक ओर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर महिलाओं को वास्तविक सशक्तिकरण से वंचित रखा जा रहा है। श्रीमती बारला ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा जिस प्रकार भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि महिलाओं के साथ अन्याय भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कानून को जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया से जोड़कर लागू करने में देरी की जा रही है, जिससे इसकी प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न खड़ा होता है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। स्थानीय निकायों से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जबकि भाजपा केवल घोषणाओं और प्रचार तक ही सीमित नजर आती है। भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए, श्रीमती बारला ने कहा कि यदि महिलाओं के हितों के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता है, तो 2023 के महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल किया कि महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पोषण जैसे अहम मुद्दों पर भाजपा की ठोस उपलब्धियां क्या हैं ?


उन्होंने भाजपा द्वारा प्रस्तावित मशाल जुलूस को महज एक राजनीतिक प्रदर्शन करार देते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाना है। झारखंड की महिलाएं अब जागरूक हैं और इस तरह के दिखावे को भली-भांति समझती हैं। अंत में, श्रीमती नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान ,पश्चिम सिंहभूम राखी सुलेजा, रश्मी बेसरा, ने कहा कि महिला कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी और किसी भी प्रकार के राजनीतिक भ्रम या छल को सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर अपर्णा गुहा, बहामनी टुडू, शबाना परवीन, रजनी बंसल, सीमा मोहंती, गुड्डी देवी, सुनीता मिश्रा , ईशा कुमारी, लखबीर कौर, सुरिंदर कौर, संतोषी देवी, सुनैना देवी, गीता गुप्ता, मीरा सिंह, बेबी सिंह, यशोदा उराव, उर्मिला देवी, प्रमिला शर्मा, पूजा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.