Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कुल 318765 केसों का रिकॉर्ड निष्पादन व 81624299 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई National Lok Adalat was organised in Jamshedpur Court, record execution of total 318765 cases and revenue of Rs 81624299 was received.

 


Jamshedpur (Nagendra) जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस नेशनल लोक अदालत में कुल 318765 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें प्रीलिटिगेशन केस 308616 एवं पेंडिंग कोर्ट केस 10149 शामिल है।जबकि प्रीलिटिगेशन केस और कोर्ट पेंडिंग केस मिलाकर कुल 81624299 रुपए की रिकॉर्ड राजस्व प्राप्ति हुई है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन रांची से झालसा कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद एवं अन्य झारखंड उच्च न्यायाधीश गण द्वारा वर्चुअल रूप से किया गया। 


इस अवसर पर जमशेदपुर में पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि आज अर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में लोक अदालत एक सशक्त माध्यम बन गया है , आपसी मेल और समझौते से उन्हें न्याय सुलभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक न्याय व्यवस्था में लोक अदालत एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है और लोक अदालत भारतीय न्याय प्रणाली की उस पुरानी व्यवस्था को स्थापित करता है जो प्राचीन भारत में प्रचलित थी । इसकी वैधता आधुनिक दिनों में भी प्रासंगिक है। 


कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी ने किया। वहीं इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोर्ट स्टाप, डालसा स्टाप और पीएलवी (अधिकार मित्र) की सार्थक भूमिका रही। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों के निपटारा के लिए जमशेदपुर जिला व्यवहार न्यायालय में कुल 13 बेंच गठित की गई थी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.