Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur उत्कृष्ट सेवा के लिए जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक को मिला सम्मान Jamshedpur Blood Bank honoured for excellent service

 


Jamshedpur (Nagendra) रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि विगत थर्ड मार्च को संस्थापक दिवस के अवसर पर जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सहयोग से रक्तदान के क्षेत्र में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कीर्तिमान स्थापित किया गया था। सर्वाधिक 3140 यूनिट रक्त संग्रहित  किया गया था।  फलस्वरूप टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा शनिवार को जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों ब्ल्ड बैंक के तमाम पदाधिकारियों , कर्मचारियों, पारा मेडिकल स्टाफ तथा चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।  


इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की  चेयरपर्सन एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  रुचि नरेंद्रन ने कहा कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह  जमशेदपुर ब्लड बैंक  के सभी स्टाफ को उनके कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए  हर वर्ष  कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इससे उत्साह बढ़ता है। यह एक अच्छी पहल  है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन रक्तदान के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है इसे इसे आगे भी जारी रखा जाना चाहिए। 


अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक के सहयोग के प्रति आभार जताया। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि जमशेदपुर ब्ल्ड की सेवा वाकई काबिले तारीफ है। जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक अपनी सहयोग एवं सेवा से अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है। इस दौरान  जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की चेयरपर्सन रूचि नरेंद्रन , सचिव नलिनी राममूर्ति, जीएम संजय चौधरी,  टाटा मोटर्स के डीजीएम सीएसआर एलेन जोसेफ,  वरीय प्रबंधक ईआर आंचल सिंहा ,  यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा ब्ल्ड बैंक के कर्मचारी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.