Jamshedpur Nagendra) जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर में मई माह के अंतिम शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया । डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि इस मासिक लोक अदालत में कुल 97 केस का निपटारा किया गया ,जिसमें कुल 658000 रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई है।
उन्होंने बताया कि मासिक लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन केस 33 और कोर्ट में लंबित केस 64 का सुनवाई हुई जिसमें दोनों मिलाकर कुल 97 केस का निष्पादन किया गया और कोर्ट केस से कुल 658000 रुपए राजस्व संग्रहण किया गया। सभी केसों का निपटारा के लिए व्यवहार न्यायालय में 6 बेंच और घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में 4 बेचें गठित की गई थी।


No comments:
Post a Comment