Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान Child Marriage Awareness Campaign in Birsanagar by Satyam Sanjeevan Trust

 


Upgrade Jharkhand News. सत्यम संजीवन ट्रस्ट द्वारा बिरसानगर में बाल विवाह जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंदु चौहान ( स्त्री विशेषज्ञ), नीलिमा सहाय (शिक्षक), लीला मोहंती (वकील), विनीता सहाय,(समाज सेविका), अनु चौबे (समाज सेविका) उपस्थित थे। सभी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल विवाह समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या है, इसके लिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा। बच्चों के कम उम्र में विवाह  से होने वाले परेशानियों पर प्रकाश डाला। 


ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती कंचन सिंह ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समय-समय पर सामाजिक संगठनों के सहयोग तथा जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद से भी हमारी संस्था इस अभियान को जारी रखेगी। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मुख्य अतिथि तथा संस्था के सभी सदस्यों आशा, सोनी , शोभा ,अंजू ,संगीता ,सरोज, शकुंतला देवी माया चौबे, ओम प्रकाश, शंभू सिंह, विशेंदर,का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.