- गोविंदपुर में किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम ।
Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत डालसा का अधिकार मित्र (पीएलवी) ने न्याय रथ के माध्यम से सिदगोड़ा , गोलमुरी , तारकंपनी, अन्ना चौक सहित अन्य जगहों में भीषण गर्मी एवं कड़ाके की धूप में ड्युटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडर के बीच ओआरएस पैकेट और ठंडा जल वितरित कर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और ट्रांसजेंडर ने राहत की सांस ली और डालसा का आभार प्रकट किया । तत्पश्चात डालसा का न्याय रथ गोविंदपुर पहुंची।
वहां गोविंदपुर उतरी पंचायत भवन और गोविंदपुर दक्षिणी पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार दिलीप जायशवाल, आशीष प्रजापति, प्रकाश शांडिल, सुनीता कुमारी एवं रीना तिवारी द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दिया गया और सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पीएलवी ने डालसा के कार्य व उद्देश्य, नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य , बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट, डायन प्रथा, दुर्घटना क्लेम, आपदा राहत, मानव तस्करी आदि कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही किसी भी समस्या के समाधान के लिए डालसा कार्यालय में संपर्क करने को कहा गया। पंचायत भवन में कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया आलोक शांडिल एवं पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह का सार्थक भूमिका रही।
.jpeg)


No comments:
Post a Comment