Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गांव गांव , डगर डगर पहुंच रहा डालसा का न्याय रथ , पीएलवी दे रहे विधिक जानकारी, पोटका के सुदूर गांवों में चलाया गया जागरूकता अभियान Dalsa's Justice Rath is reaching every village and every road, PLVs are giving legal information, awareness campaign was run in remote villages of Potka.

 


Jamshedpur (Nagendra) नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत डालसा का न्याय रथ रविवार को पोटका प्रखंड के सुदूर गांवों में पहुंची । डालसा टीम में शामिल पीएलवी (अधिकार मित्र) ने लोगों के बीच विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान चला कर सघन कानूनी जागरूकता फैलाया। न्याय रथ पोटका प्रखंड होते हुए सानग्राम गांव पहुंची और वहां ग्रामीणों के साथ जागरूकता शिविर लगा कानूनी जानकारी दी। 


साथ ही साथ डोर टू डोर लोगों से मिल कर डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए बुकलेट और पंपलेट बांटे गए। लोगों को बाल विवाह,बाल मजदूरी,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी,वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगों जनों के अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया गया।न्याय रथ वहां से प्रस्थान करते हुए हेंसलबिल पंचायत के केंदमुडी गांव पहुंची जहां शिविर लगा कर ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सेवा के बारे में जानकारी दिया । शोषित पीड़ित जरूरतमंद व्यक्ति को विधिक सहायता दिलाना एवं योग्य लोगों को सरकारी योजनाओं में जोड़ने का भरोसा दिया।


जरूरतमंद व्यक्ति को सहायता पाने के लिए पंचायत अंतर्गत डालसा द्वारा संचालित विधिक सहायता केंद्र में संपर्क करने के लिए कहा गया।शिविर के दौरान कुछ शिकायत मिले जिन्हें डालसा सचिव के नाम से एक आवेदन देने के लिए कहा गया , ताकि उनके समस्या का निदान हो। इस अभियान में जमशेदपुर के पीएलवी नागेन्द्र कुमार,दिलीप जयसवाल,मनोज कुमार महतो एवं पोटका से चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,राजेश माहली,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल,मकरो कर्मकार आदि शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.