Upgrade Jharkhand News. तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में “सहयोग” बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा आयोजित हुई।इस सभा में नई कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ और संस्था द्वारा पूरे वर्ष संचालित होने वाले साहित्यिक कार्यक्रमों की एक रूपरेखा बनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सहयोग गीत से हुआ,जिसे डॉ.रागिनी भूषण ने लिखा है और उन्हीं के द्वारा गाया भी गया। सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीपप्रज्वलित कर माँ शारदे का आशीर्वाद लिया गया।सहयोगियों का स्वागत डॉ. जूही समर्पिता ने करते हुए विगत पच्चीस वर्षों की उपलब्धियों से परिचय कराया ,साथ ही बिछड़े साथियों को याद किया जो अब इस दुनियां में नहीं हैं परन्तु सहयोग के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बच्चन पाठक सलिल, निर्मल मिलिंद स्वर्णा सिन्हा, प्रतिभा प्रसाद उनमें विशेष थे।
पुष्पांजलि मिश्रा ने लघुकथा की प्रस्तुति दी तो माधुरी मिश्रा,प्रणति सिन्हा ,निशीथ सिन्हा,डॉ. आशा गुप्ता एवं रीना सिन्हा ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। सदन की राय से वर्ष भर के लिए निम्न कार्यक्रम आयोजित करने की सहमति बनी।
सहयोग के वर्ष भर के कार्यक्रम - पुस्तक समीक्षा (पुस्तक दिवस के अवसर पर), कबीर जयंती, कथा गोष्ठी, -प्रेमचंद जयंती(रोटरी के संयुक्त तत्वावधान में), दिनकर जयंती,हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में बहुभाषीय काव्य संध्या, भक्तिरस की बयार(विजया मिलन के अवसर पर), तु भाव सम्प्रेषण(सावन मिलन के अवसर पर), वनभोज, होली मिलन, आम सभा, अध्यक्ष डॉ.मुदिता चन्द्रा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सहयोग के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया कि बिना सदस्यों के सहयोग के न वे सहयोग का रजत समारोह आयोजित कर पातीं न इतने बड़े स्तर पर संस्था का वार्षिक समारोह आयोजित कर पातीं। तीन वर्ष का सफल दायित्व का निर्वहन संस्था के सहयोग के बिना असम्भव था। सहयोग की सक्रिय सदस्य अनिता सिंह जी ने सहयोग की आम सभा को सफल बनाने के लिए सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नई कार्यकारिणी समिति बनी ,युवा साथियों को कार्य करने का अवसर मिलेगा यह बहुत ही हर्ष का विषय है क्योंकि ये युवा साथी सहयोग का यश और बढ़ाएँगे इसका उन्हें विश्वास है।पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुष्पा कुमारी ने किया।
सभी सदस्यों की सहमति से कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ जो इस प्रकार है— परामर्श समिति - श्रीमती शंकुतला पाठक, श्रीमती कृष्णा सिन्हा, डॉ.लक्ष्मी झा, डॉ.रागिनी भूषण, श्रीमती ज्योत्सना अस्थाना, डॉ.मुदिता चन्द्रा, संरक्षक - श्रीमती विद्या तिवारी, श्रीमती सुधा गोयल, श्रीमती माधुरी मिश्रा, सुनील नंदवानी, नीशिथ सिन्हा, अध्यक्ष - डॉ.संध्या सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष- डॉ.जूही समर्पिता उपाध्यक्ष - डॉ.पुष्पा कुमारी, डॉ.पामेला घोष दत्ता, सचिव - डॉ. भारती कुमारी, सह सचिव - डॉ.मनीला कुमारी, श्रीमती अरूणा झा, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती रीना सिन्हा, सविता सिंह ‘मीरा’, श्रीमती लक्ष्मी सिंह ‘रूबी’, कोषाध्यक्ष - श्रीमती पुष्पांजलि मिश्रा, सहकोषाध्यक्ष - डॉ. अनिता शर्मा, Digital documentation - बृजेन्द्र मिश्र, डॉ.शालिनी कुमारी, डॉ.हीरा लाल गुप्ता, प्रेस - श्रीमती अन्नी अमृता, डॉ.लक्ष्मी कुमारी, सबिता पॉल, न्यायिक सलाहकार - जयपाल सिंह, श्रीमती ममता सिंह.
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ.संध्या सिन्हा ने उनके प्रति विश्वास व्यक्त करने हेतु सदन का आभार व्यक्त किया, सबकी इच्छानुकूल संस्था की प्रगति हेतु कार्य करेंगी इसका विश्वास जताया।सभी नये सदस्यों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। साथ ही सहयोग की वरिष्ठ सदस्य डॉ. सी.भास्कर राव जी की पत्नी डॉ. सूर्या राव जी को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में सहयोग के अनेक सदस्यों की उपस्थिति थी—डॉ. रागिनी भूषण,डॉ.लक्ष्मी झा,डॉ.जूही समर्पिता,डॉ.मुदिता चन्द्रा,डॉ.पुष्पा कुमारी,हरि मित्तल,डॉ.भारती कुमारी,डॉ. संध्या सिन्हा,सबिता पॉल,अनिता निधि,अनिता सिंह,माधुरी मिश्रा ,रीना सिन्हा सलोनी ,प्रणति शरण ,डॉ. लक्ष्मी कुमारी,चंद्रा शरण,सुनिता गुडिया,पुष्पांजलि मिश्रा ,शालिनी प्रसाद,ज्योत्सना अस्थाना,ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र,पूनम सिंह ,सविता सिंह मीरा.


No comments:
Post a Comment