Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा साइबर जागरुकता सत्र का आयोजनDBMS College of Education organised a cyber awareness session

 


Upgrade Jharkhand News. डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन द्वारा अपनी आउटरीच गतिविधियों के अंतर्गत आज डी.बी.एम.एस. गर्ल्स स्कूल में एक महत्वपूर्ण साइबर अवेयरनेस सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सत्र के मुख्य वक्ता साइबर पीस के जोनल कॉर्डिनेटर श्री तारक नाथ दास थे। उन्होंने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए लॉटरी फ्रॉड, डिलीवरी स्कैम, ई-मेल धोखाधड़ी, सोशल मीडिया, इंटरनेट तथा ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने तथा सतर्क रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।


इस अवसर पर साइबर क्राइम ब्रांच, बिष्टुपुर के इंस्पेक्टर श्री रूपेश कोठारी ने जमशेदपुर में घटित साइबर अपराध की विभिन्न घटनाओं को साझा किया। उन्होंने बच्चों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रता करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा ऑनलाइन सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए।


कार्यक्रम के अंत में डी.बी.एम.एस. गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या श्रीमती सी. कनकधारा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की वर्तमान समय में अत्यधिक आवश्यकता पर बल दिया। डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन की ओर से पामेला घोष दत्ता इस सत्र की समन्वयक रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ-साथ कॉलेज की छात्राएँ इंसा, सिद्धि, सुरभि, स्वास्तिका, निकी, सरनदीप, तनुश्री तथा शिवानी भी उपस्थित थीं। सत्र का संचालन बेबी कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सृष्टि कुमारी ने प्रस्तुत किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.