Upgrade Jharkhand News. साकची स्थित समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को दोपहर में सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में करीब 51बिन्दुओं (समस्या) की समीक्षा और समाधान के उपाय किया गया। बैठक में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग,पेयजल एवं स्वक्षता विभाग,जन वितरण प्रणाली और अवैध अतिक्रमण के कई मुद्दे उठाए गए। विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के कड़े दिशा निर्देश दिए गए।
शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जर्जर स्कूलों को एक हफ्ते में ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए। सांसद ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने के लिए २ नए एंबुलेंस का सुझाव दिया। पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए भी अधिकारी को कड़े निर्देश दिए गए। जन वितरण प्रणाली में सुधार के लिए Qrt team के गठन के निर्देश दिए गए। बैठक में यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए। सांसद ने मानवता और संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दिए।
बैठक में विधायक समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, पुर्णिमा साहू , सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित थे। बैठक में डीसी, डीडीसी, ट्रैफिक डीएसपी समेत कई सरकारी अधिकारी मौजूद थे। मानगो नगर निगम की मेयर और जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष भी बैठक में उपस्थित थी।
No comments:
Post a Comment