Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो आजादनगर ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, डीएसपी दयानंद ने दी मुबारकबाद Eid-ul-Azha prayers were offered with devotion at Mango Azadnagar Eidgah, DSP Dayanand extended his greetings.

 


Upgrade Jharkhand News. मानगो आजादनगर के सबसे बड़े ईदगाह में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का पर्व पूरे धार्मिक उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां करीब 6000 लोगों ने एक साथ ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज मदिना मस्जिद के इमाम ओवैश अल अज़हरी ने पढ़ाई और मुल्क में अमन, शांति और तरक्की की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पटमदा सर्किल के डीएसपी दयानंद कुमार और आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार भी ईदगाह पहुंचे। उन्होंने इमाम को गुलदस्ता भेंट कर ईद की शुभकामनाएं दीं और लोगों से सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की।


कार्यक्रम में मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्य नादिर खान, मास्टर सिद्दीक अली, तजीम हैदर, आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्य शाहिद परवेज, मदिना मस्जिद कमेटी के मोहम्मद मकबूल आलम और सोहैल अख्तर अंसारी, मोहम्मद मकबूल आलम, मास्टर अकबर खान, एसआई मनीष राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। ईदगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों ने कुर्बानी, त्याग और इंसानियत का संदेश देते हुए समाज में प्रेम और एकता बनाए रखने की अपील की। पूरे इलाके में उत्सव और खुशी का माहौल देखने को मिला।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.