- अशोक अध्यक्ष और अरूण बने सचिव
Jamshedpur (Nagendra) सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद जमशेदपुर एवं आदित्यपुर शाखा की संयुक्त विशेष बैठक में सत्र 2026-27 के लिए जमशेदपुर शाखा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक साकची में दिनेश कुमार प्रसाद, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव (पूर्वी क्षेत्र) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शाखा के संरक्षक डॉक्टर चंद्रेश्वर खान और सत्यनारायण अग्रवाल से सहमति लेकर निवर्तमान अध्यक्ष ज्ञान शंकर सिंह ने नए अध्यक्ष के लिए अशोक कुमार मोदी का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मौके पर ही सचिव अरुण कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष अनिमेष कुमार को बनाया गया।
संगठन की पाँच गतिविधियों के शाखा संयोजक के नामों को भी स्वीकृति दी गई, जो इस प्रकार हैंः- संपर्क- संतोष अग्रवाल गर्ग, संस्कार- ज्ञानशंकर सिंह, सेवा- महावीर प्रसाद गुप्ता, पर्यावरण- धनंजय प्रसाद सिंह तथा महिला सहभागिता- पूरबी घोष। इससे पहले दिनेश प्रसाद ने सभी सदस्यों का संक्षिप्त परिचय एवं स्वागत के साथ भारत विकास परिषद के उद्देश्यों, इसकी संरचना, इसकी कार्यप्रणाली और विभिन्न सूत्र और गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र कुमार (क्षेत्रीय सचिव), संतोष अग्रवाल (उपाध्यक्ष दक्षिण झारखंड प्रांत), शशि शेखर मिश्रा (अध्यक्ष आदित्यपुर शाखा), राकेश सिन्हा (सचिव आदित्यपुर), अजय कुमार वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, विनीत सहाय और रंजना कुमारी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन शैलेन्द्र कुमार ने किया और बैठक की समाप्ति राष्ट्रगान से हुई।

No comments:
Post a Comment