Jamshedpur (Nagendra) रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात एवं शहरी आधारभूत संरचना से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही मानगो एवं जमशेदपुर पश्चिम के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक योजनाओं एवं विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुलाकात के उपरांत पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं एवं समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री के सकारात्मक हस्तक्षेप से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

No comments:
Post a Comment