Jamshedpur (Nagendra) भीषण गर्मी और तेज़ धूप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जमशेदपुर शहर की सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने आज़ादनगर थाना क्षेत्र में चार स्थानों पर ठंडे जल और शरबत का प्याऊ लगाकर इंसानियत की मिसाल पेश किया । गौरतलब है कि उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जिले के सरकारी दफ्तरों के आसपास आम लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। इसी प्रेरणा से ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने रोड नंबर 15, जेसू भवन के पास, राजमहल के बगल में तथा आज़ादनगर थाना के समीप राहगीरों के लिए ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की।आज़ादनगर थाना के पास आयोजित सेवा कार्य में ट्रस्ट के सचिव मुख्तार आलम खान, मोइनुद्दीन अंसारी, वारिस कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मोहम्मद आसिफ, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, डॉ. ताहिर हुसैन, शाहिद परवेज़ एवं सोहैल अख्तर अंसारी ने राहगीरों को अपने हाथों से ठंडा पानी और शरबत पिलाया।
इस सेवा कार्य में आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार तथा एस.आई. दीपक रौशन ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राहगीरों को शरबत पिलाकर सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना का संदेश दिया।इस मौके पर मुख्तार आलम खान ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों की सेवा करना ही संस्था का उद्देश्य है और जब तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, तब तक ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम इसी तरह आम लोगों की सेवा करती रहेगी।


No comments:
Post a Comment