Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड में एस.आई.आर के नाम पर वैध मतदाताओं को अधिकारों से वंचित करना बर्दाश्त नहीं, In Jharkhand, depriving legitimate voters of their rights in the name of SIR is not tolerable.

 


  • कांग्रेस करेगी सड़क से लेकर निर्वाचन आयोग तक संघर्ष : जम्मी भास्कर 

Upgrade Jharkhand News. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता होता है और किसी भी परिस्थिति में किसी वैध मतदाता को उसके संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि झारखंड जैसे आदिवासी बहुल राज्य में बड़ी संख्या में बहुसंख्यक मध्यम वर्ग, दलित, आदिवासी, ओ.बी.सी पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, प्रवासी मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग,युवा तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार निवास करते हैं। इनमें से अनेक लोगों के पास दशकों पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। ऐसी स्थिति में यदि दस्तावेजी जटिलताओं के आधार पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जाता है तो यह लोकतंत्र की भावना के विपरीत होगा।


जम्मी भास्कर ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर समय-समय पर विवाद और शिकायतें सामने आती रही हैं। झारखंड में भी यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त रहे। कांग्रेस पार्टी को आशंका है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विपक्षी विचारधारा से जुड़े या इंडिया गठबंधन के समर्थक मतदाताओं को अनावश्यक आपत्तियों और दस्तावेजी बाधाओं में उलझाने का प्रयास किया जा सकता है। इसलिए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर तक इस पूरी प्रक्रिया पर पैनी निगाह रखेगी।


उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) से अपील की है कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर सूची से न कटे। प्रत्येक BLA लोकतंत्र के प्रहरी की भूमिका निभाते हुए मतदाता सूची का सूक्ष्म निरीक्षण करे, कमजोर वर्गों के मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल काँग्रेस संगठन एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए। जम्मी भास्कर ने कहा कि झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू एवं सह-प्रभारी सुरीविला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए SIR पर कड़ी निगरानी रख रही है।

 

पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी -  यदि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर पक्षपात, भेदभाव, मनमानी या वैध मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस पार्टी उसका जोरदार विरोध करेगी और आवश्यकता पड़ने पर राज्यव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन भी चलाएगी। उन्होंने निर्वाचन आयोग से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनहितकारी होनी चाहिए। किसी भी वैध मतदाता का नाम केवल तकनीकी त्रुटि, दस्तावेजों की कमी अथवा प्रशासनिक लापरवाही के आधार पर मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। आयोग को यह सुनिश्चित करना होगा कि मध्यम वर्ग,आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, प्रवासी श्रमिक, महिलाएं, बुजुर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग किसी भी प्रकार से अपने संवैधानिक मतदान अधिकार से वंचित न हों।


उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना है, न कि उन्हें अनावश्यक दस्तावेजी प्रक्रियाओं और जटिलताओं में उलझाना। यदि किसी मतदाता के संबंध में कोई संदेह उत्पन्न होता है तो उसे पर्याप्त अवसर, समुचित सुनवाई और न्यायसंगत प्रक्रिया उपलब्ध कराई जानी चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहे। अंत में जम्मी भास्कर ने कहा कि झारखंड का एक भी वैध मतदाता वोटर सूची से बाहर नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की भावना और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में है। किसी भी प्रकार की मनमानी, भेदभाव या मतदाता अधिकारों पर हमले के खिलाफ कांग्रेस निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.