Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस जेपीएस में मना International Dance Day celebrated at JPS

 


Upgrade Jharkhand News. अंतर्राष्ट्रीय दिवस जमशेदपुर पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में भांगड़ा नृत्य पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल नमिता अग्रवाल एवं डांस टीचर भारती बनर्जी ने इसका उद्घाटन किया। उनके अनुसार लोक नृत्य किसी भी सभ्यता की समृद्ध संस्कृति, इतिहास, विरासत और परंपरा है जिसे नवीन पीढ़ी को जानना चाहिए।


"भाँगड़ा नृत्य की गूढ़ता " कार्यशाला में हरमन गिल ने परंपरा और इतिहास पर प्रकाश डाला और इसके स्टेप्स विद्यार्थियों को बताएं। शहीदे आजम भगत सिंह के गीत, "मेरा रंग दे शहीदी चोला" गीत पर विद्यार्थियों एवं टीचरों को स्टेप्स सिखाया और भाव भंगिमा पर मार्गदर्शन दिया। हरकीरत सिंह ने इसमें सहयोग दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की नृत्यांगना और डांस टीचर भारतीय बनर्जी के अनुसार नौ विद्यालयों के डांस टीचरों एवं विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। उनके प्रति उन्होंने आभार जताया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.