Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa मजदूर दिवस पर गुवा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन, मजदूर हितों की उठी आवाज Salute to Bhagwan Birsa Munda in Guwa on Labour Day, voice raised for labour interests

 


Guwa (Sandeep Gupta) अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मजदूर एवं यूनियन पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है। गुवा सेल खदान क्षेत्र के मजदूर अपने खून-पसीने की मेहनत से उत्पादन कर देश के राजस्व को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद सेल प्रबंधन द्वारा मजदूरों का शोषण किया जाता है और उनके अधिकारों का हनन होता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मजदूर संघर्ष संघ शुरू से ही मजदूरों के हक की आवाज उठाता रहा है और मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य करता आया है। 


आगे भी संगठन मजदूर हित में संघर्ष करता रहेगा। रामा पांडे ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए अपना बलिदान दिया। उन्होंने मजदूरों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। वहीं संघ की महिला उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत ने भी मजदूरों के हितों को लेकर अपनी बातें रखीं और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, किशोर सिंह, राजेश यादव, संजू गोच्छाईत, रोहित पांडे, कमल मोदी, उमेश नाग, आरती होरो, लक्ष्मी साहु, लक्ष्मी बड़ाईक, हिलदा पूर्ति, रोशनी गोच्छाईत सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.