Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु का जलवा, वियतनाम में मिला सम्मान International Yoga Guru Anshu shines, receives honour in Vietnam.

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर के लिए गर्व की बात है कि वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार को उनके चार दिवसीय वियतनाम दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया. इस क्रम में वियतनाम के काऊ लांच सिटी के डाँग थाप स्थित ‘हील योगा’ संस्था में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां संस्था के मास्टर रवि शंकर ने अंशु सरकार को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. कार्यक्रम के दौरान योगगुरु अंशु सरकार का पारंपरिक तरीके से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. 


कार्यक्रम में अंशु ने योग के महत्व, उसके वैज्ञानिक पहलुओं और स्वस्थ जीवनशैली में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है. गौरतलब है कि अंशु सरकार से प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थी वर्तमान में वियतनाम में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित कर रहे हैं. इन विद्यार्थियों में कदमा शास्त्रीनगर निवासी प्रशांत राज सहित अन्य भी अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया. अंशु सरकार को मिले इस सम्मान से न केवल उनका, बल्कि पूरे लौहनगरी का नाम वैश्विक मंच पर गौरवान्वित हुआ है. उनके इस उपलब्धि पर शहरवासियों और योग प्रेमियों में हर्ष का माहौल है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.