Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय JMM protests against inflation and gas prices, tea made by burning wood.

 


जमशेदपुर । बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों को लेकर गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी ढोकर और लकड़ी जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया।  झारखंड मुख्य मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को फिर से लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।


झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने मांग की कि रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में जल्द कमी लाई जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। 


धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुमन महतो , पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू , जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी , प्रमोद लाल , शेख बदरूदीन , आस्तिक महतो , सुनील महतो मीता , सामद अंसारी सागेन पूर्ति , पिंटू दत्ता , आदित्य प्रधान , खगेन महतो, फैयाज खान  ,  अभय पांडेय , झरना पाल , बाली मार्डी , उज्ज्वल दास समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.