Jamshedpur (Nagendra) झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी और उनके समर्थकों के खिलाफ जमशेदपुर के पत्रकारों ने मोर्चा खोला और जमकर कड़ा विरोध जताया हैं। साथ ही पत्रकारों द्वारा उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया। हजारीबाग में पत्रकार के साथ मारपीट की कथित घटना को लेकर पुरे राज्य भर के पत्रकार आक्रोषित हैं, स्वास्थ्य मंत्री के समर्थको पर कठोर और कड़ी कारवाई की मांग कर रहें। वहीं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पत्रकारों ने भी इस घटना का पुरजोर विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग किया है।
इस दौरान जमशेदपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी पत्रकारों से माफ़ी मांगे, और मारपीट करने वाले गुंडे तत्व के जो समर्थक हैं उन्हें अविलम्ब गिरफ्तार किया जाय , नहीं तो पत्रकार स्वास्थ्य मंत्री का न्यूज कभरेज करना बंद कर देंगे। वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला महासचिव दिनेश महतो ने भी कड़ा विरोध जताया और पत्रकारों के साथ हुई घटना का निंदा किया है।


No comments:
Post a Comment