Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स सफलता पूर्वक संपन्न : रांची की प्रियांशु व देवघर के गौतम बने विजेता Jharkhand State Yogasana Sports concluded successfully: Priyanshu from Ranchi and Gautam from Deoghar became the winners.

 


Jamshedpur (Nagendra) वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन योगासना स्पोर्ट्स , झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोटर्स चैंपियनशिप का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ. कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन स्कूल सभागार में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुकुल चौधरी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक कुणाल सारंगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष शामिल हुए। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को  पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। 


मुख्य अतिथि मुकुल चैधरी ने कहा कि योगासना अब केवल पारंपरिक अभ्यास नहीं, बल्कि एक प्रतिस्पर्धात्चक खेल के रूप में तेजी से पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि झारखंड में योग प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है. इंद्रजीत घोष ने कहा कि योग केवल स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का भी आधार है। 


प्रतियोगिल के लिए कुल 12 ग्रुप बनाए गए थे, जिसमें पांच वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया . प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्टार कैटेगरी तथा महिलाओं के लिए मॉम्स कैटेगरी भी आकर्षण का केंद्र रही. कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार एवं स्मिकी सरकार ने किया, प्रतियोगिता में प्रसाद नंदी मुख्य निर्णायक तथा गौरांग सरकार मुख्य पर्यवेक्षक (दोनों पश्चिम बंगाल) से थे . चैंपियनशिप का सबसे बड़ा आकर्षण चैंपियन ऑफ चैंपियंस प्रतियोगिता रही, जिसमें रांची की प्रियांशु कुमारी और देवघर के गौतम कुमार विजेता बने। मॉम्स कैटेगरी के विजेताः- प्रथम प्रियंका प्रसाद, द्वितीय सुमन वर्मा, तृतीय रचना देवी। 


स्टार कैटेगरी के विजेता प्रथम अविनाश कुमार सिंह, द्वितीय गौरव प्रसाद, तृतीय कुशल शाह, चतुर्थ पंकज मंडल, पंचम रावन फ्रांसिस। अन्य वर्गों के विजेता इस प्रकार रहेः सब जूनियर (बॉयज) प्रथम सिद्धार्थ सनम एवं रक्षित चंद्र झा  , द्वितीय हर्ष मुंडा, तृतीय आदर्श कुमार। जूनियर (गर्ल) प्रथम प्रियांशु कुमारी, द्वितीय पायल कर्मकार, तृतीय नंदिनी राय । सीनियर (वीमेन) प्रथम लकी कुमारी एवं द्वितीय रिया कुमारी। सुपर सीनियर (मैन) प्रथम शत्रुंजय कुमार, द्वितीय आशीष कुमार, तृतीय संतोष कुमार। मास्टर्स (मैन) प्रथम जगदीश सिंह, द्वितीय श्याम सुंदर, तृतीय देवीलाल महतो सफल रहे .



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.