Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur झामुमो का पीएम मोदी के नाम पत्र, एक वर्ष तक विदेश यात्राएं और रोड शो स्थगित करने की मांग JMM's letter to PM Modi, demanding postponement of foreign trips and road shows for one year.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। पार्टी ने प्रधानमंत्री से अगले एक वर्ष तक उनकी विदेश यात्राओं को स्थगित रखने तथा रोड शो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैलियों पर भी एक वर्ष के लिए रोक लगाने का आग्रह किया है। जेएमएम की ओर से भेजे गए पत्र में कुल नौ मांगें शामिल की गई हैं। पार्टी का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में सरकार को राजनीतिक गतिविधियों और विदेश दौरों के बजाय देश के आंतरिक मुद्दों, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विषयों पर अधिक ध्यान देना चाहिए।


पत्र में यह भी कहा गया है कि संसाधनों और सरकारी तंत्र का उपयोग प्राथमिक रूप से जनता की समस्याओं के समाधान, रोजगार सृजन, महंगाई नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। जेएमएम नेताओं के अनुसार, यह पत्र देशहित और जनहित को ध्यान में रखकर लिखा गया है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे और आवश्यक कदम उठाएंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.