Upgrade Jharkhand News. पत्रकार एकता मंच कोल्हान के बैनर तले पत्रकारों ने विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त को सौंपा। उक्त ज्ञापन में पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से की गई है।
मंच के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड में कार्यरत तमाम पत्रकार संगठनों को संयुक्त रूप से पत्रकार हित में एक जुट होकर आवाज बुलंद का समय आ चुका है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में झारखंड में पत्रकारों के प्रति सरकार की उदासीनता रवैया चिंताजनक है। ऐसे में पत्रकारों को अपने हक की लड़ाई एक जुट होकर लड़ने की जरूरत है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकार एकता मंच के निम्न सदस्य मौजूद थे। अनिमेष अंबष्ट, सुनील पांडे, गोविंदा पति, मोहम्मद शहजाद खान, प्रशांत सिंह राजपूत, गुणाधर गोप , रोनी राय, आयुष अस्थाना, नागेंद्र कुमार, संजय तिवारी, मनोरंजन सिन्हा, रितेश कुमार, शहजाद खान, समेत अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment