Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने में जुटी विधायक पूर्णिमा साहू MLA Purnima Sahu is working to make the resolution of a healthy Jamshedpur a reality.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उनके घर के पास उपलब्ध हो, इसके लिए वे निरंतर स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही हैं। विधायक पूर्णिमा साहू के सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि अब बागुनहातु क्षेत्र को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की एक नई एवं महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। स्वस्थ जमशेदपुर के संकल्प को साकार करने की दिशा में बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से कुल 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य योजना का विधायक पूर्णिमा साहू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं अन्य गणमान्यजनों ने संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर सांसद के पूर्वी विधानसभा प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा एवं विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


निर्मित होने वाले इस आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर चैंबर, प्रतीक्षालय, पैथोलॉजी लैब, मेडिसिन रूम, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर रूम, इंजेक्शन रूम, फार्मेसी रूम, नर्स रूम एवं स्टोर रूम जैसी अत्यावश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनका प्रयास है और इसी उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से बागुनहातु एवं आसपास के नागरिकों को त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा, साथ ही गंभीर परिस्थितियों में लोगों को दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कई जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।


इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, अप्पा राव, टुनटुन सिंह, मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, पप्पू उपाध्याय, रंजीत सिंह, रितेश झा, बापन बनर्जी, युवराज सिंह, विकास शर्मा, कंचन दत्ता, मीरा झा, मनीष पांडेय, पंकज प्रिय, सतीश शर्मा, लक्ष्मण बेहरा, धनराज गुप्ता, राकेश गिरी, दिलीप पासवान, रंजीत सिंह, साकेत कुमार, हरेराम यादव, बलबीर मंडल, बलविंदर सिंह, सतीश सिंह, रौशन झा, प्रमिला साहू, मिनी सिंह, आरती यादव, मधु शर्मा, सरस्वती साहू, राजेश रजक, मुकेश चौधरी, दीपक शर्मा, दिलीप मित्रा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.