Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur दो दिवसीय 7वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का सफलता पूर्वक समापन Two-day 7th Father Gerald Martin D'Souza Memorial Inter School Basketball Tournament 2026 concludes successfully

 


Jamshedpur (Nagendra) सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 7वां फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की उप-प्राचार्या सिस्टर एलाइजा जोसेफ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की प्रशासिका सिस्टर अंजनी माला टोप्पो उपस्थित रहीं। ज्ञात हो कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 18 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा का परिचय दिया। रोमांचक एवं कांटेदार मुकाबलों के बाद केपीएस बरमामाइंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि केपीएस कदमा की टीम उपविजेता रही। वहीं मेजबान विद्यालय सेंट मेरिज इंग्लिश हाई स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।


व्यक्तिगत पुरस्कारों में जसप्रीत सिंह को “बेस्ट स्कोरर” तथा उदय नायर को “बेस्ट प्लेयर” घोषित किया गया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल कौशल से दोनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में सभी का ध्यान आकर्षित किया। समापन अवसर पर अपने प्रेरणादायी संबोधन में सिस्टर एलाइजा जोसेफ ने विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, टीम प्रबंधकों एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों की टीम भावना, अनुशासन एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन खेल शिक्षक एवं बास्केटबॉल कोच सज्जाद अहमद खान तथा वरीय खेल प्रशिक्षक करण कुमार, विजय प्रसाद, सरैल कुजूर एवं दीपिका इंदिरा के नेतृत्व में अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया। समारोह के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, गणमान्य अतिथि, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.