Jamshedpur (Nagendra) कुकड़ू प्रखंड के गोराई टोला निवासी मुनिराम गोराई की जंगली हाथी के हमले में हुई मौत के बाद ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। वहीं मौके पर विधायक श्रीमती महतो ने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को जल्द सरकारी सहायता उपलब्ध कराने तथा हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
इस दौरान विधायक ने पूर्व में हाथी हमले में मृत सुभद्रा महतो के परिजनों को साढ़े तीन लाख रुपये तथा घायल बड़ालापांग निवासी सनका महतो, सिरुम निवासी भानुवाला कुम्हार और पीलीद निवासी राजू स्वासी को 25-25 हजार रुपये का मुआवजा चेक सौंपा। मौके पर बीडीओ ललिता राजश्री बाखला, सीओ अभय द्विवेदी, प्रमुख प्रतिमा वाला, रेंजर विमद कुमार, वनपाल मुकेश महतो, कैलाश महतो, रतन गोराई, वनरक्षी रघुवर सिंह मुंडा, लक्खी चरण सिंह मुंडा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment