Upgrade Jharkhand News. ट्यूब बारीडीह बिरसानगर जोन नंबर आठ रविदास कॉलोनी में समस्त जगत के जीवों के कल्याण के लिए 72 घंटे का श्री श्री राधा कृष्ण संकीर्तन शुरू हो गया जिसका समापन 13 मई बुधवार की सुबह नौ बजे होगा। मध्य रात्रि में श्री श्री हरि मंदिर एवं प्रभु को गंगा जल और दूध से भक्तों ने अभिषेक किया और संकल्प लिया। उसके बाद भजन का प्रवाह चला और सुबह बजे से भजन मंडली के द्वारा संकीर्तन शुरू कर दिया गया।
अध्यक्ष छोटू रविदास के अनुसार बारह सदस्यीय छह मंडली लगातार धारा प्रवाह संकीर्तन करेगी। इसमें हराधन गोस्वामी पुरुलिया, सुधीर दास कोटशिला घाटशिला, लाल बहादुर पांडे बागमुंडी सिंदरी, आरशा पुरुलिया, वीणापानी गंगा मम्मा मंडली पुरुलिया एवं घाटशिला की मंडली कीर्तन कर रही है। बुधवार की सुबह समापन के उपरांत पूरी बस्ती में शोभायात्रा निकाली जाएगी और प्रभु के आगमन की खुशी में अबीर की होली खेली जाएगी।
प्रभु श्री हरि का आशीर्वाद लेने विभिन्न राजनीतिक दल के नेता एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। इसे सफल बनाने में तिजू रविदास, जन्मजय सिंह, बबलू रविदास, धीरेंद्र रविदास, कृष्णा रविदास, दीपक रविदास, सुरेश रविदास, दुलाल रविदास, नारायण रविदास, गोवर्धन रविदास, राजू साहू, संतोष बारीक आदि बस्ती वासी लगे हुए हैं।


No comments:
Post a Comment