Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नवपल्लव साहित्यिक संस्था की कथा गोष्ठी डाॅ अनीता शर्मा के आवास पर सम्पन्न Storytelling session of Navpallav Literary Institute concluded at the residence of Dr. Anita Sharma.

 


Upgrade Jharkhand News. बुधवार नवपल्लव साहित्यिक संस्था की कथा गोष्ठी जुगसलाई  स्थित  डाॅ अनीता शर्मा जी के आवास पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय लक्ष्मी वेदुला ने किया। सुंदर मंच संचालन रूबी लाल ने किया। तेरह  छोटी बड़ी कहानियां एक से बढ़कर एक पढ़ी गई। ममता कर्ण पण्डित की हवाई यात्रा,नीतू कुमारी मुक्ति, अनीता निधि सेल्फी, आलोक मंजरी ओ !री! बिटिया,प्रणति शरणं शाश्वत जननी,जोबा मुर्मू ब्योरा, डाॅ माधुरी मिश्रा बंटवारा,नंदा पांडे तुम लौटना, पद्मा प्रसाद विंदेश्वरी खोते संस्कार, विजय लक्ष्मी वेदुला पिता,रूबी लाल सुकून, पुष्पलता सिंह सौतेली माॅं , अनीता शर्मा रिश्तों की सीमा, सुंदर मंच संचालन रूबी लाल ने किया। 


इस मौके पर शहर की गणमान्य विदूषी उपस्थित थी। श्रीमति लक्ष्मी वेदुला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सभी कहानियां बहुत अच्छी थी। कोई कमतर नहीं। इस तरह की आयोजन होते रहना चाहिए इससे लेखन परिष्कृत होता है। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन के पश्चात डॉ अनीता शर्मा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा होती है।




No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.