Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur फर्जी एससीएसटी केस में पत्रकार आशीष गुप्ता को सर्वोच्च न्यायालय ने प्रदान किया जमानत जादूगोड़ा के ब्लैकमेलिंग गैंग में हडकंप Supreme Court grants bail to journalist Ashish Gupta in fake SC/ST case, creating panic in the blackmailing gang of Jadugoda.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिले के चर्चित पत्रकार आशीष गुप्ता को वर्ष 2023 में उनके ऊपर दर्ज हुए फर्जी एससीएसटी केस में सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत प्रदान कर दी हैl देश की सर्वोच्च अदालत से प्राप्त इस राहत को इस केस को दर्ज करवाने वाले जादूगोड़ा के ब्लैकमेलिंग गैंग पर एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा हैl


इस बारे में जानकारी देते हुए पत्रकार आशीष गुप्ता ने बताया कि वे विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रीय हैं l उन्होंने क्षेत्रीय और राष्ट्रीय समाचार चैनलों में भी काम किया है l इस दौरान उन्होंने कई ऐसे मामलों को उजागर किया जिसके कारण गुनाहगारों पर कारवाई हुई और निर्दोषों को न्याय मिलाl यही बात जादूगोड़ा में पत्रकारिता और समाजसेवा की आड़ में ब्लैकमेलिंग गैंग चला रहे उनके सरगनाओं को हज़म नहीं हुई और उनलोगों ने वर्ष 2023 में उनके ऊपर षड्यंत्र रचकर फर्जी एससी / एसटी का मामला दर्ज करवा दियाl  इस फर्जी मामले में जेल भिजवाने के लिए जादूगोड़ा से लेकर जमशेदपुर तक के ब्लैकमेलिंग गैंग और उनके सरगनाओं ने पूरा जोर लगाया , मगर वो लोग अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाएl  इस फर्जी मुक़दमे के कारण उन्हें उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक लम्बी लड़ाई लड़नी पड़ी मगर उन्होंने हार नहीं मानीl  अंततः सत्य और न्याय की जीत हुई और उन्हें जमानत मिल गयीl


इधर आशीष गुप्ता को जमानत मिलने के बाद जादूगोड़ा के ब्लैकमेलिंग गैंग में हडकंप मचा हुआ हैl गैंग के सरगना को अब अपने ऊपर कारवाई का डर सताने लगा है, क्योंकि पूर्वी सिंहभूम जिले के पत्रकार AISMJWA के बैनर तले इस गैंग के खिलाफ एकजूट हो चुके हैंl 26 मई को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के पास इस मामले को लेकर पहुंचे पत्रकारों की टीम ने अपनी मंशा भी स्पष्ट कर दी है कि अब इस गैंग और उसके सरगना को हर हाल में बेनकाब करके ही दम लेंगे , ताकि शहर में पत्रकारिता और उसकी गरिमा को बचाया जा सकेl


AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा है कि जल्द ही झारखण्ड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलकर इस बलैकमेलिग़ गैंग के सरगनाओं का पूरा अपराधिक इतिहास बताया जायगा और उनपर कारवाई की मांग की जायगीl फर्जी मुकदमो को दर्ज करवाने वाले लोगो के ऊपर भारतीय दंड संहिता 182 एवं 211 के तहत मामला दर्ज करवाया जायगा , ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके l श्री भाटिया ने कहा कि ऐसे मामलों में अमूनन होता ये है की मामला ख़त्म होने के बाद झूठा मामला दर्ज करवाने वाला बच जाता हैl मगर अब ऐसा नहीं होगा । एशोसिएशन ऐसे षड्यंत्रकारियों को चिन्हित करके उनके ऊपर मामला दर्ज करवाएगीl इसके अलावा मुख्यमंत्री से ये मांग की जायगी कि तत्काल प्रभाव से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाये। इसके साथ ही हर जिले में पत्रकारों के ऊपर दर्ज किये जा रहे मामलों की मोनिटरिंग के लिए एक कमिटी का गठन किया जाये , ताकि ऐसे फर्जी मामलों में कमी आयेl


आशीष गुप्ता को जमानत मिलने पर AISMJWA के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गौतम ओझा, चिंटू सिंह राजपूत, विपिन चन्द्र पाण्डेय, सुजीत कुमार, धनंजय कुमार , मनोज शर्मा, देवेन्द्र सिंह , अरूप मजुमदार , नागेन्द्र कुमार , देबराज मुखर्जी, सहित जिले के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया हैl



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.